{"_id":"857c00e963b5730f9fe6a771d1fab95c","slug":"no-service-tax-on-kailash-and-haz-yatra-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर और हज यात्रा पर सर्विस टैक्स नहीं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैलाश मानसरोवर और हज यात्रा पर सर्विस टैक्स नहीं
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की यात्रा और हज पर जाना श्रद्धालुओं के लिए सस्ती हो जाएगी। सरकार ने इन दोनों यात्राओं को सर्विस टैक्स के दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एक अधिसूचना के मुताबिक द्विपक्षीय समझौते के तहत विदेश मंत्रालय की ओर से करवाई जाने वाली धार्मिक यात्रा के संबंध में एक खास संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवा पर सेवा कर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
इन यात्राओं को आयोजित करने वाली हज कमेटी और कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। सरकार टूर ऑपरेटरों सहित कई सेवाओं पर 12 फीसदी सर्विस टैक्स लगाती है।
विज्ञापन