फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no rift with sonia gandhi says manmohan

जहां जरूरी होता है, सोनिया की सलाह लेता हूं: मनमोहन

Sat, 01 Jun 2013 12:10 AM IST
उदय कुमार (प्रधानमंत्री के विशेष विमान से)
उदय कुमार (प्रधानमंत्री के विशेष विमान से) Updated Sat, 01 Jun 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
no rift with sonia gandhi says manmohan

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष से मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि जहां जरूरी होता है, वह सोनिया गांधी से सलाह लेकर काम करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगभग सभी मसलों पर दोनों मिलकर काम करते हैं। इसलिए मतभिन्नता का सवाल ही कहां खड़ा होता है।

जापान और थाईलैंड की पांच दिवसीय यात्रा से लौटते वक्त शुक्रवार को विशेष विमान में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया क्या उनकी इच्छा के विपरीत सोनिया गांधी ने कानून मंत्री अश्वनी कुमार से इस्तीफा लेने को कहा था?
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय कहा कि वह पूरी सच्चाई के साथ कह रहे हैं कि उनके और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच कोई मतभेद नहीं है।

हालांकि जब प्रधानमंत्री से पूछा गया कि तमिलनाडु की राज्यसभा सीट के लिए अगर डीएमके उनके पांच विधायकों का समर्थन मांगेगी तो कांग्रेस हां कर देगी तो उन्होंने जवाब फिर हाईकमान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से वह कैसे कुछ कह सकते हैं? ये ऐसे मसले हैं जो पार्टी में उच्च स्तर पर सुलझाए जाते हैं।

मंत्रिमंडल में विस्तार के मसले पर उन्होंने सीधे जवाब दिया और कहा कि कुछ स्थान खाली हैं जिन्हें भरने पर विचार हो रहा है।

इसी तरह उन्होंने पांच महीने से राष्ट्रपति शासन में चल रहे झारखंड में चुनाव कराने की संभावना के सवाल पर भी सीधा जवाब देने के बजाय कहा कि इस पर विचार चल रहा है, लेकिन इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते।

प्रधानमंत्री को असम से राज्यसभा के लिए पांचवीं बार चुने जाने की बधाई देने के बाद जब सवाल किया गया कि अगर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी जाती है तो क्या वह स्वीकार करेंगे, तो मनमोहन सिंह ने मुस्कराकर पूरा जवाब असम में अपने निर्वाचन और वहां के लोगों पर केंद्रित कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने स्टाइल से असम के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

खेल और राजनीति को नहीं मिलाएं
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के इस्तीफा न देने पर अड़े रहने के मामले में बार-बार अपने मंत्रियों की बयानबाजी से प्रधानमंत्री आहत दिखे।


एक सवाल के जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा कि राजनीति और खेल को मिलाना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मामले में जांच चल रही है, इसीलिए उनका टिप्पणी करना उचित नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed