{"_id":"93ece188-9177-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"no-result-in-all-party-meeting-on-issue-of-sri-lankan-tamils","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बेनतीजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बेनतीजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर संसद में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है। निजी समाचार चैनलों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में श्रीलंकाई मुद्दे का कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए बुधवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में संसद में उत्पन्न गतिरोध का समाधान तलाशने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों में श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर डीएमके और एआईडीएमके का विरोध जारी है। वहीं, बुधवार को केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बयान पर समाजवादी पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए संसद में हंगामा किया। हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों में बुधवार को काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन