फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no respite from heat in north india

सूरज का चढ़ा पारा, गर्मी से झुलसे मैदान और पहाड़

Tue, 21 May 2013 11:40 AM IST
अखिलेश कुमार/नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/नई दिल्ली Updated Tue, 21 May 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
no respite from heat in north india

उत्तर भारत में लू झेल रहे लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मैदानी इलाकों के साथ जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके भी लू से झुलस रहे हैं।

विज्ञापन


अगर आप पहाड़ी इलाकों में जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी आपको बहुत अधिक राहत नहीं मिलने वाली है। हां, 25 मई के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के कुल्लू, शिमला, सुंदरनगर, जम्मू, कटरा, गुलमर्ग, पहलगांव और श्रीनगर व उत्तराखंड के मसूरी, मुक्तेश्वर केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग इसे लू की श्रेणी में रखता है।

मौसम वैज्ञानिक रविंद्र विषेण ने बताया कि 25 मई को पहाड़ी इलाकों में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से लू खत्म होने की उम्मीद है। इससे पहले जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लू यूं ही परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तेज नहीं होने और राजस्थान की तरफ से आने वाली हवा के मिक्स होने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

ये हालात 25-26 को अधिकतम तापमान में मामूली (1-2 डिग्री) गिरावट के बावजूद मई के अंतिम सप्ताह में भी बने रहेंगे। पिछले दस साल में यह दूसरा मौका है, जब मई में लगातार एक सप्ताह से अधिक लू रही है।

इससे पहले मई, 2010 में एनसीआर में एक सप्ताह से अधिक लू चली थी।

कहां कितना तापमान
48.2 : चुरू, राजस्थान
47.4 : बांदा, उत्तर प्रदेश
46.0 : हिसार, हरियाणा
45.6 : अमृतसर, पंजाब
44.5 : दिल्ली
42.9 : चंडीगढ़

झुलस रहा है एनसीआर
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के चलते एनसीआर में भी सोमवार को लोग पूरे दिन झुलसते रहे। न सिर्फ दिन का तापमान बढ़ा, बल्कि रात में भी यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।


पालम केंद्र पर पारा सबसे ऊपर 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते पांच सालो में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 44.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 19 फीसदी तो अधिकतम 39 फीसदी दर्ज की गई। नोएडा में रात का तापमान सबसे ऊपर 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।

एनसीआर का तापमान
फरीदाबाद-45.7 डिग्री
गुड़गांव-45.2 डिग्री
दिल्ली-44.5 डिग्री
नोएडा-44.0 डिग्री
गाजियाबाद-44.3 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed