फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no relation between rss and bjp says mohan bhagawat

भाजपा खास नहीं, सभी दल अपने: मोहन भागवत

Fri, 05 Oct 2012 10:34 AM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Fri, 05 Oct 2012 10:34 AM IST
विज्ञापन
no relation between rss and bjp says mohan bhagawat
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने यह कह कर सभी को हैरत में डाल दिया है कि भाजपा संघ के लिए खास नहीं है क्योंकि सभी राजनीतिक दल संघ के अपने हैं। भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह एक आम धारणा है कि भाजपा संघ का अपना राजनीतिक दल है लेकिन यह सच नहीं है। मैं आपको बता दूं कि संघ का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि संघ के लिए सभी राजनीतिक दल अपने हैं और सभी दलों में संघ के स्वयं सेवक हैं। यहां तक कि कांग्रेस और साम्यवादी दलों में भी संघ के स्वयं सेवक काम कर रहे हैं। इसका यह अर्थ तो नहीं है कि वह दल संघ के हैं अथवा संघ उनसे संबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा में संघ के सर्वाधिक स्वयं सेवक शामिल हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं लाया जाना चाहिए कि भाजपा संघ की राजनीतिक पार्टी है क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल संघ का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले संघ के स्वयं सेवक इसी शर्त पर वहां जाते हैं कि वह बेशक भाजपा छोड़ दें लेकिन संघ नहीं छोड़ेंगे। भागवत ने कहा कि संघ देश हित को सर्वोपरि मानता है और देश की उन्नति के लिए वह पूरी तरह समर्पित है।


उन्होंने कहा कि जो लोग इस उद्देश्य से देश में काम कर रहे हैं, संघ उनके साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का स्वाभाविक काम ही समाज को तोड़ना है क्योंकि राजनीतिक समाज को तोड़कर ही की जाती है। इसीलिए संघ किसी भी पार्टी या राजनीति से अपने को दूर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed