फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no question of ajit pawar resigning: ncp

अजीत पवार के इस्तीफे का सवाल ही नहीं: एनसीपी

Fri, 12 Apr 2013 08:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 12 Apr 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
no question of ajit pawar resigning: ncp

एनसीपी ने कहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता अजीत पवार के सूखे को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का अध्याय खत्म हो चुका है और इसको लेकर उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।

विज्ञापन


पार्टी प्रमुख और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले और अन्य पार्टी नेताओं की शुक्रवार को यहां पर एक बैठक हुई।

बैठक के बाद प्रदेश पार्टी प्रमुख मधुकर ने कहा कि हमारे लिए यह अध्याय बंद हो चुका है। अजीत पवार पहले ही माफी मांग चुके हैं और ऐसे में उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से कई बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं। विपक्षी दल अजीत पवार के बयान को लेकर राजनीति कर रहे हैं और एनसीपी इसका राजनीतिक जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की ओर से अपने इस्तीफे की मांग के बीच अजीत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह इस बारे में कोई भी निर्णय पार्टी विधायकों से चर्चा के बाद ही लेंगे। अजीत पवार को निशाना बनाए जाने पर पूछे गए एक सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


महाराष्ट्र विधानसभा में अजीत के इस्तीफे को लेकर विपक्ष द्वारा कार्यवाही को बाधित किए जाने पर सुले ने कहा कि यह राज्य का मसला है। मुझे विश्वास है कि विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वालसे पाटिल इससे निपटने में सक्षम हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार में एनसीपी के बड़े सहयोगी दल कांग्रेस का कहना है कि इस बारे में एनसीपी को फैसला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed