फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no Property tax on agricultural land: Chidambaram

कृषि भूमि पर नहीं लगेगा प्रापर्टी टैक्स: चिदंबरम

Mon, 29 Apr 2013 09:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
no Property tax on agricultural land: Chidambaram

कृषि भूमि पर संपत्ति कर लगाने की योजना को सरकार ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डालने का मन बना लिया है। इस संबंध में लाए जा रहे एक संशोधन को भी सरकार वापस लेगी।

विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उड़ीसा के कांग्रेसी सांसदों व विधायकों को यह आश्वासन केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस आशय की घोषणा जल्द ही संसद में की जाएगी। वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद हुड्डा ने बताया कि सरकार ने देश में कृषि भूमि पर कोई संपत्ति कर न लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा है कि कृषि भूमि पर संपत्ति कर लगाने संबंधी संशोधन को भी सरकार वापस लेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इस आशय का एक वक्तव्य जल्द ही सदन में दिया जाएगा।

इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने चिदंबरम को एक प्रतिवेदन दिया। जिसमें उनसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्र्रेस की ओर से आग्रह किया गया कि वे कृषि भूमि पर संपत्ति कर से संबंधित प्रस्तावित संशोधन को वापिस लें।

साथ ही इस बारे में सरकार की ओर से एक स्पष्टीकरण जारी किया जाए कि शहरी भूमि में कृषि भूमि शमिल नहीं है और इस पर कोई संपत्ति कर नही लगेगा।

चिदंबरम से यह भी अनुरोध किया गया कि वे आयकर विभाग को प्रशासनिक आदेश जारी करें कि  वे कृषि भूमि पर संपत्ति कर के भुगतान के निर्देश के संबंध में नये नोटिस जारी न करें।


चिदंबरम ने आश्वासन दिया कि यूपीए सरकार की नीति किसानों के हितों कि रक्षा करने की है।

प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed