फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no particular affection for modi rahul says jagdish bhagwati

एक और अर्थशास्त्री मोदी के विरोध में उतरा

Fri, 26 Jul 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 26 Jul 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
no particular affection for modi rahul says jagdish bhagwati

नरेंद्र मोदी पर दिए गए अमर्त्य सेन के बयान से पैदा हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब चर्चित अर्थशास्त्री जगदीश भगवती ने भी मोदी को वोट न देने की बात कहकर इसमें अपने सुर मिला दिए हैं।

विज्ञापन


सेन ने कहा था कि वह एक प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी को देखना पसंद नहीं करेंगे।

जगदीश भगवती ने कहा कि उन्हें मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे कोई दिलचस्पी नहीं है।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम भगवती ने कहा, ‘मैं मोदी को वोट देने नहीं जा रहा हूं। मेरी उनमें कोई खास दिलचस्पी नहीं है। हालांकि मुझे राहुल से भी कोई लगाव नहीं है। मैं उन सभी प्रगतिशील लोगों को चाहता हूं, जो किसी भी पार्टी से हों, मगर अपने इरादों को जाहिर करें और बताएं कि वे अपने विचारों से क्या करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन


वाजपेयी कहें तो लौटा दूंगा भारत रत्न: अमर्त्य सेन
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भगवती से पूछा गया कि क्या वह मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी शख्सियत के पक्ष में नहीं जाना है, बल्कि ऐसे लोगों के प्लेटफॉर्म और कार्यक्रमों को देखना पसंद करेंगे। वह ऐसे उम्मीदवारों के बीच में अमेरिकी चुनावों जैसी बहस देखना ज्यादा पसंद करेंगे।

नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं देखना चाहते अमर्त्य सेन

उन्होंने कहा कि वह सामाजिक संकेतकों और सामाजिक प्रगति के पक्ष में हैं, यही वजह है कि वह विकास के गुजरात मॉडल को पसंद करते हैं। बाजार समर्थक भगवती अमर्त्य सेन के विकास के मॉडल के आलोचक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed