फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no one eligible for this post in india

देश में कोई भी नहीं है इस नौकरी के योग्य

Wed, 11 Sep 2013 03:56 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 11 Sep 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
no one eligible for this post in india
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) को देश में कुछ जरूरी विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डाइरेक्टर पद के योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


1,017 लोगों ने ह्यूमनिटीज, सोशल साइंसेज, मास कम्युनिकेशन, आर्ट विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डाइरेक्टर पद के लिए आवदेन किया था।

पर सीबीएसई के इंटरव्यू कमेटी ने किसी भी अभ्यर्थी को इस योग्य नहीं पाया।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में काफी रोष है।

उम्मीदवारों के मुताबिक सीबीएसई ने इसमें धांधली की है।

एक अभ्यर्थी ने बताया कि अगर सीबीएसई की सेलेक्शन कमेटी ने संबंधित पोस्ट के लिए किसी का भी चयन नहीं किया है तो यह तो पूरे एजुकेशन सिस्टम पर ही उंगली उठाने वाली बात है।
विज्ञापन


संबंधित पोस्ट के लिए जिन लोगों ने भी आवेदन किया था, उन्होंने न्यूनतम मानकों को तो पूरा ही किया होगा।

फिर 1,017 लोगों में कोई भी इन पदों के लिए योग्य न हो, ऐसा संभव नहीं है।

लोगों को सीबीएसई की इस बात पर भी ऐतराज है कि इंटरव्यू के लिए रिजर्वेशन पॉलिसी को भी ध्यान में नहीं रखा गया। 10 उम्मीदवारों में एससी, एसटी और ओबीसी का कोई भी उम्मीदवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के मुताबिक लिखित परीक्षा के तीन दिन के अंदर ही इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों की संख्या को घोषित कर दिया गया।

वहीं इंटरव्यू लिए जाने के बाद फाइनल रिजल्ट देने में आठ दिन का समय लग गया।

सीबीएसई ने 9 सितंबर को अधिसूचना जारी करते हुए कह दिया कि ह्यूमनिटीज केटेगरी में असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डाइरेक्टर पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी योग्य नहीं है।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इंटरव्यू के लिए बैठी तीन सदस्यीय कमेटी का है। इससे बोर्ड का कोई भी लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed