फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no one can give warning to india: rajnath singh

राजनाथ की दो टूक, हमें कोई धमकी ना दे

Fri, 17 Oct 2014 12:03 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
no one can give warning to india: rajnath singh

अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में सड़क निर्माण पर चीन की आपत्ति पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अब भारत एक मजबूत देश है और उसे कोई भी धमकी नहीं दे सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद भारत-चीन सीमा विवाद को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


सिंह बृहस्पतिवार को एनएसजी के 30वें स्थापना दिवस पर एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र मानेसर में आयोजित समारोह में कहा कि भारत किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है और न ही किसी के धौंस में आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भारत की ताकत के बारे में किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।

भारत बना रहा है 2000 किलोमीटर लंबी सड़क

no one can give warning to india: rajnath singh

साथ ही राजनाथ सिंह ने अर्द्धसैनिक बलों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक देश की सुरक्षा के लिए खरीदे जाने वाले हथियार व अन्य मदों में भारी बढ़ोतरी की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने एनएसजी में महिला कमांडो की संख्या बढ़ाने का भी संकेत दिया। गौरतलब है कि अरुणाचल में सड़क निर्माण चीन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह फैसला दोनों देशों के संबंधों में तनाव ला सकता है।

चीन के मुताबिक भारत को विवादित इलाके में ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दोनों देशों के संबंधों में जटिलता पैदा हो। दरअसल, गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिन पहले ऐलान किया था कि भारत अरुणाचल प्रदेश में करीब 2000 किमी. सड़क बना रहा है।

चीन सीमावर्ती इलाके में भारत के किसी भी निर्माण का तीखा विरोध करता है, जबकि उसने अपनी तरफ सड़कों का लंबा नेटवर्क तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed