फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no one can escape death and income tax said amitabh bachchan

'मौत और इनकम टैक्स से कोई नहीं बच सकता'

Wed, 09 Jan 2013 03:31 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
no one can escape death and income tax said amitabh bachchan

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि जीवन में दो चीजें निश्चित हैं, मौत और इनकम टैक्स। उन्होंने कहा कि मौत प्राकृतिक है और इनकम टैक्स देश को चलाने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने की सामूहिक इच्छा। जितने भी लोग हैं, सबके जीवन में इनकम टैक्स का मसला चलता रहता है। बिग बी ने कहा, 'मौत और इनकम टैक्स से कोई नहीं बच सकता। खैर मैं न्यायालय के नियमों का पालन करूंगा।'

विज्ञापन


इनकम टैक्स चुकाने को तैयार बिग बी
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे 1.66 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाने को तैयार हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग की याचिका पर सुनवाई करते हुए अमिताभ बच्चन को नोटिस भेजकर उनसे 'कौन बनेगा करोड़पति' सीरियल से हुई आय का ब्यौरा मांगा था। आयकर विभाग ने आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी की अपनी आय का सही ब्यौरा नहीं दिया है। आरोप के मुताबिक अमिताभ ने 1.66 करोड़ रुपये कम इनकम टैक्स चुकाया है।
विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग की याचिका पर सुनवाई करते हुए ही सुप्रीम कोर्ट ने अमिताभ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। हालांकि अमिताभ ने अभी तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने 1.66 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स चुकाने की बात स्वीकार कर ली है। इसके अलावा भी अमिताभ से जुड़े इनकम टैक्स के कुछ मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। ये मामले करीब 4-5 साल से चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed