फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no memorial should be made in shivaji Park says congress

शिवाजी पार्क में ठाकरे का स्मारक बनाने का विरोध

Sat, 01 Dec 2012 09:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 09:31 PM IST
विज्ञापन
no memorial should be made in shivaji Park says congress

शिवाजी पार्क में दिवंगत नेता बाल ठाकरे का स्मारक बनाने की शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की मांग का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि मध्य मुंबई के इस मैदान में कोई अन्य स्मारक नहीं बनाया जाना चाहिए। इसी पार्क में बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे ने कहा कि शिवाजी महाराष्ट्र के लोगों के लिए भगवान हैं। इस जगह पर उनका स्मारक पहले से ही मौजूद है इसलिए अन्य कोई स्मारक यहां नहीं होना चाहिए। वे यहां संसद तथा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


शिवसेना नेताओं के इस मामले में किसी के हस्तक्षेप न करने के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिवाजी पार्क में स्मारक बनाने की मांग पर पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed