फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   No manmohan singh, country needed Atal vajpayi: BJP

देश को मनमोहन नहीं, अटल की जरूरत: भाजपा

Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
No manmohan singh, country needed Atal vajpayi: BJP

चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने देश की बदहाल अर्थव्यवस्था के लिए यूपीए सरकार के खिलाफ अपना हमला और तेज कर दिया है।

विज्ञापन


खासतौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भाजपा के खास निशाने पर हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अर्थशास्त्री नहीं थे पर यथार्थवादी थे।

देश को आज अर्थशास्त्री की बजाए अटल जैसे यथार्थवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है।

राजनाथ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सियासी हमला तेज करते हुए यूपीए सरकार की चौतरफा विफलताओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया दिया।

यहां एसोचेम के कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रुपये की घटती कीमत से लेकर खस्ताहाल होती अर्थव्यवस्था के लिए कोई प्रमुख तौर पर जिम्मेदार है, तो वे हैं अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था में आई मंदी को काबू नहीं कर पाने के लिए प्रधानमंत्री में विश्वास और दृढ़ता की कमी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में भारत की विश्वसनीयता घटी है।

उन्होंने कहा कि आज देश के बाजार चीन में निर्मित सामान से पटे हैं, यहां तक कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी चीन से आ रही हैं। यह सब यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसोचैम को सलाह दी कि उन्हें ग्रामीण भारत पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र सबसे बड़ा उत्पादक होने के साथ ही खपत भी वहीं सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed