{"_id":"05e8cc9b06011ad9ebefde7a4ceb332a","slug":"no-improvment-in-kripalu-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपालु महाराज की हालत में सुधार नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कृपालु महाराज की हालत में सुधार नहीं
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Thu, 14 Nov 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कृपालु महाराज की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
शाम छह बजे जारी किए बुलेटिन में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राणा पतीर ने बताया कि सिर में गहरी चोट के कारण 11 तारीख को ही उनकी इमरजेंसी सर्जरी कर दी गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद उन्हें लगातार उपचार दिया जा रहा है। उनकी अगुआई में डॉक्टरों की पूरी टीम निगरानी में जुटी है।
डॉ. राणा ने बताया कि हालात गंभीर है। इस बीच उनके अनुयायी दिन भर अस्पताल के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन कर उनकी सलामती की दुआ करते रहे।
प्रतापगढ़ के मनगढ़ आश्रम के महंत कृपालु महाराज को 11 तारीख को रात आठ बजे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आश्रम के ऊपरी तल से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। तब से ही उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है।