{"_id":"5e964920-1936-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"no-final-decision-yet-on-the-new-cbi-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीबीआई निदेशक पर अंतिम निर्णय अभी नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नए सीबीआई निदेशक पर अंतिम निर्णय अभी नहीं
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Oct 2012 08:43 PM IST
विज्ञापन
देश की केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के अगले निदेशक को लेकर बृहस्पतिवार को यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला नहीं हो सका। बैठक मुख्य सतर्कता आयुक्त प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। कुमार इस पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को सीबीआई के मौजूदा निदेशक अमर प्रताप सिंह से मिले और उसके बाद उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (डीओपीटी) के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।
अमर प्रताप आगामी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इस पद के लिए जिन नामों पर चर्चा होनी है, उनमें बिहार कैडर के 1974 बैच के आईपीएस अफसर रंजीत सिन्हा, हरियाणा कैडर के 1975 बैच के एससी सिन्हा, एजीएमयूटी, 1976 के नीरज कुमार और गुजरात कैडर के 1977 बैच के वीके गुप्ता शामिल हैं। अगली बैठक 30 अक्तूबर को बुलाई गई है। संभावना है कि आगामी बैठक में सीबीआई के नए निदेशक के नाम की घोषणा कर दी जाए।