फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no evidence that tajmahal was a hindu temple

मोदी के मंत्री ने कहा, ताजमहल के हिंदू मंदिर होने का सबूत नहीं

Tue, 01 Dec 2015 09:16 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
no evidence that tajmahal was a hindu temple

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार के पास ताजमहल के हिंदू मंदिर होने के कोई सबूत नहीं हैं। महेश शर्मा ने ये एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें आगरा कोर्ट में ताजमहल को हिंदु मंदिर घोषित करने और पूजा-पाठ की अनुमति देने को लेकर दी गई याचिका की जनकारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ताजमहल को लेकर चल रहे इस विवाद के बाद भी पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन

अवॉर्ड लौटाने पर भी दिया जवाब

no evidence that tajmahal was a hindu temple

इसके साथ ही उन्होंने असहिष्णुता को लेकर लेखकों की तरफ से लौटाए जा रहे साहित्य अकादमी अवार्ड से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। वे बोले कि साहित्य अकादमी ने एक विशेष बैठक बुलाई थी, जिसमें एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

इस प्रस्ताव में लेखकों और साहित्यकारों पर हमले और उनकी हत्या की निंदा की गई और अवार्ड लौटा चुके लेखकों से आग्रह किया कि वे अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करें।

महेश शर्मा की तरफ से लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 39 लेखक साहित्य अकादमी अवार्ड लौटा चुके हैं, जबकि एक कलाकार ने अपना ललित कला अकादमी अवार्ड लौटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed