{"_id":"f98f45c2-7a56-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"no-evidence-against-kanda-and-aruna-in-anuradha-sharma-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा, अरुणा के खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांडा, अरुणा के खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराधा शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस फिलहाल गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा से पूछताछ नहीं करेगी। इन दोनों के खिलाफ सबूत जुटाने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके खिलाफ सीधे तौर पर कोई सबूत नहीं है। पुलिस के पास अनुराधा का सुइसाइड नोट है, जिसमें उसने सीधे तौर पर कांडा को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार शाम पुलिस को अनुराधा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है, जिसमें फांसी की वजह से दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल उसके बिसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान अनुराधा शर्मा के फोन कॉल डिटेल, एसएमएस और मेल की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे उन्हें धमकाने या फिर डराने की बात सामने आई हो। पुलिस का कहना है परिवार के लोग अभी सदमे में हैं और ऐसे में उनसे किसी भी तरह की पूछताछ ठीक नहीं है।
पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग ही किसी भी तरह के दबाव के बारे में जानकारी दे सकते हैं। फिलहाल सबूत नहीं होने की वजह से तिहाड़ जेल में बंद गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा से पूछताछ संभव नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों की ओर से ऐसा कोई सबूत सामने आता है तो दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
जिला पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरन ने बताया कि सोमवार शाम अनुराधा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। उसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। उनके मुताबिक, रिपोर्ट में किसी भी तरह की संदेहास्पद बात सामने नहीं आई है। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि अनुराधा ने खुदकुशी से पहले कोई जहरीला पदार्थ खाया था।