{"_id":"abe27ecc-d715-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"no-electric-shock-for-mental-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगियों को अब नहीं लगेगा बिजली का शॉक! ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मानसिक रोगियों को अब नहीं लगेगा बिजली का शॉक!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों में आपने मानसिक रोग अस्पताल में मरीजों को बिजली के झटके देने वाले के कई सीन देखे होंगे। लेकिन हकीकत में अब ऐसा नहीं हुआ करेगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से प्रस्तावित मेंटल हेल्थ बिल अगर लागू होता है, तो मानसिक रोगी अब अपने इलाज का तरीका खुद चुन सकेंगे। इसके अलावा उन्हें बिना एनेस्थिसिया के बिजली के झटके भी नहीं दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव के देसीराजू ने आईएएनएस को बताया, 'कैबिनेट ने पिछले हफ्ते इस विधेयक को हरी झंडी दे दी है।' अब इसे संसद से मंजूरी मिलनी बाकी है।
अगर यह बिल पारित होता है, तो मानसिक स्वास्थ्य सेवा का अधिकार सभी लोगों को मिल जाएगा। इसके अलावा बढ़िया गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं किफायती हो जाएंगी और बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेंगी।
विज्ञापन
देश की आबादी का एक से दो फीसदी हिस्सा शिजोफ्रेंनिया और बाइपोलर डिस्ऑर्डर जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके अलावा करीब 5 करोड़ लोग डिप्रेशन या एंग्जाइटी के शिकार हैं।