{"_id":"0c4ba116-e26b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"no-disease-spread-in-floods-affected-areas-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में नहीं फैली है कोई बीमारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में नहीं फैली है कोई बीमारी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के बाद अब केंद्र ने भी उत्तराखंड में बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों में किसी तरह की बीमारी फैलने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र की ओर से भेजी गई डॉक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें पहले से ही वहां तैनात हैं। अभी तक वहां किसी भी तरह की जल जनित, हवा जनित अथवा खाद्य सामग्री बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय का कहना है कि तबाही के तत्काल बाद ही केंद्रीय स्वास्थ्य टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई थीं। वहां पर किसी तरह की बीमारी को फैलने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी, हवा और खाद्य सामग्री या सीधे संपर्क से फैलने वाली किसी भी बीमारी के फैलने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हरिद्वार के (अलवलपुर) उत्तरकाशी के उडवी और रुद्रप्रयाग के चंद्रपुरी में डायरिया के मामले सज्ञान में आए थे, लेकिन उन पर प्रारंभिक स्तर में ही काबू पा लिया गया।
कोलकाता स्थित आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन से एक तीन सदस्यीय जन स्वास्थ्य दल भी राज्य में पहुंच चुका है। इसके अलावा चमोली और जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों में तीन जन स्वास्थ्य टीमें पहले से तैनात हैं।
केंद्र की ओर से राज्य में तैनात टीमों की ओर से की जा रही दवाओं और अन्य चिकित्सा उपकरणों की मांग को तत्काल पूरा किया जा रहा है।