{"_id":"fb9f4a98-ed69-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"no-decision-yet-on-rahul-gandhi-as-pm-candidate-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर अभी फैसला नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर अभी फैसला नहीं'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Jul 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह समेत अपने कई नेताओं के परस्पर विरोधी बयानों से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिग्गी ने कहा था कि राहुल की उम्मीदवारी की घोषणा चुनावों से ठीक पहले करने की कोई संभावना नहीं है।
उनका कहना था कि हमारे देश में सरकार की राष्ट्रपतीय प्रणाली नहीं है और कांग्रेस में चुनाव से पहले उम्मीदवार घोषित करने की परंपरा नहीं है। इस पर जनार्दन द्विवेदी ने दिग्विजय के बयान को उनकी निजी राय बताया था।
विज्ञापन
एक पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल पर पार्टी के महासचिव अजय माकन ने कहा, ‘इस बारे में अभी तय नहीं किया गया है। जब भी इस पर फैसला लिया जाएगा, तो आप को पता चल ही जाएगा।’
विज्ञापन
जब इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल की अगुवाई में लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि पार्टी इस मामले में एक एजेंडा रखे, मगर ऐसे लोगों को पार्टी की मूल कार्यप्रणाली की समझ नहीं है।