फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no deal between india and china to end stand off in ladakh

घुसपैठ पर नहीं हुई चीन से कोई डील: खुर्शीद

Wed, 08 May 2013 07:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 08 May 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
no deal between india and china to end stand off in ladakh

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि चीन के साथ अतिक्रमण मसले को बिना किसी डील के हल किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का सौदा किए बगैर अपने सैनिक हटाएं हैं।

विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि क्या दौलत बेग ओल्डी (डीओबी) क्षेत्र में अतिक्रमण का मसला हल करने के लिए दोनों देशों ने कोई डील की थी।

उल्लेखनीय है कि मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि भारत द्वारा चूमर इलाके के अपने बंकरों को नष्ट करने का वादा करने के बाद ही चीन ने डीओबी के डेपसांग से अपने सैनिक हटाए हैं।
विज्ञापन


चीन ने यहां अतिक्रमण कर अपने पांच तंबू गाड़ दिए थे। उसने यहां अपने 50 सैनिक भी तैनात कर दिए थे। दोनों देशों के बीच 21 दिन तक इस विवाद पर तनाव रहा।

नौ मई की अपनी चीन यात्रा पर खुर्शीद ने बुधवार को कहा कि हम भविष्य को ध्यान में रखकर बात करेंगे। हमारे नेता भविष्य को लेकर काफी आशावान हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि दोनों देश आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए एक दूसरे के नजदीक आ सकते हैं और दोनों को ऐसा ही करना चाहिए।

गौरतलब है कि अगर दोनों देशों के बीच हालिया अतिक्रमण विवाद खतम नहीं होता तो खुर्शीद की यात्रा निरस्त हो सकती थी। चीनी विदेश मंत्री वांग याई व प्रधानमंत्री ली केकियांग के बीच खुर्शीद की बातचीत में चीन के अतिक्रमण का मुद्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद के अलावा खुर्शीद केकियांग की प्रस्तावित भारत यात्रा के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप देंगे। केकियांग भारत यात्रा के दौरान दिल्ली और मुंबई जाएंगे।

केकियांग भारत के साथ दोस्ती को और प्रगाढ़ करना चाहते हैं। इसलिए अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए उन्होंने भारत को चुना।

सीमा पर शांति के पक्ष में चीन
भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए चीन ने फिर से उत्सुकता दिखाई है।

चीन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच चले आ रहे विवाद का उचित और सटीक ढंग से निपटारा होना चाहिए। वह चाहता है कि दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति रहे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयाइंग ने बुधवार को कहा कि उचित और सटीक समझौते से दोनों देश सीमा विवाद को विराम दे सकते हैं। इससे दोनों देशों के सामान्य हितों की रक्षा होगी।


हालिया अतिक्रमण विवाद के निपटारे पर दोनों देशों के बीच हुए समझौते की विस्तार से जानकारी मांगने पर चुनयाइंग ने कहा कि इस दिशा में दोनों देशों ने आपसी सहयोग दिखाया है। दोनों देश एक दूसरे की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सीमा पर शांति चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सीमा पर शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भारत के साथ लगातार बातचीत करना चाहेंगे। ताकि दोनों के बीच संबंध और मजबूत बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed