फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   No correction in Call drop:TRAI

नहीं हुआ कॉल ड्रॉप मामले में कोई सुधार: ट्राई

Fri, 16 Oct 2015 03:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
No correction in Call drop:TRAI

टेलीकॉम नियामक ट्राई ने बृहस्पतिवार को आंकड़ा जारी कर कहा है दिल्ली और मुंबई में कॉल ड्रॉप की समस्या में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


टेलीकॉम ऑपरेटर मानकों को पूरा करने में अभी विभिन्न पहलुओं पर पिछड़े हुए हैं। एक तरफ जहां सरकार और टेलीकॉम कंपनियां कह रही हैं कि कॉल ड्रॉप के मामले में सुधार हुआ है वहीं ट्राई के अनुसार मुंबई में कोई भी ऑपरेटर बेंचमार्क पूरे नहीं कर रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में तीन शीर्ष ऑपरेटर भी अच्छी सेवाएं देने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया, टाटा टेली सर्विसेज के नेटवर्क पर कॉल ड्रॉप की समस्या में कमी आई है। दूसरी तरफ, एयरसेल और वोडाफोन के नेटवर्क दिल्ली में पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानदंडों को पूरा नहीं करने पर जुर्माने की राशि में इजाफा किया है।

प्रति मानदंड अब टेलीकॉम ऑपरेटरों को पहली तिमाही में डेढ़ लाख रुपये और उसके बाद की तिमाही में दो लाख रुपये प्रति मानदंड के हिसाब से भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed