{"_id":"a236453153ccae01c466a73f7c5d774e","slug":"no-change-in-us-visa-policy-for-modi-diplomat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को वीजा देने के मूड में नहीं अमेरिका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को वीजा देने के मूड में नहीं अमेरिका
अमर उजाला, नागपुर
Updated Tue, 29 Oct 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने के लिए अमेरिका फिलहाल अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई में अमेरिका के महावाणिज्य दूत पीटर हास ने कहा, ‘हम मोदी को वीजा देने के लिए अपनी वीजा पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।’
इसके अलावा मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आए हास ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी का भारत-अमेरिका व्यापार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में कोई व्यापार घाटा नहीं है जबकि सच्चाई यह है कि इस समय अमेरिका आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
राजनयिक ने बताया कि पिछले साल करीब 8 लाख भारतीयों ने अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से करीब सात लाख को वीजा जारी कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र थे।
विज्ञापन
इससे पहले हास ने प्रतिष्ठित मल्टी मॉडल पैसेंजर एंड कार्गो हब (मिहान) का भी दौरा किया और टूर एंड ट्रेवल एजेंटों से बातचीत की।
उन्होंने यह भी बताया कि एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधा को नागपुर के मिहान सेज में एयर इंडिया और यूएस कंपनी बोइंग के साथ मिलकर स्थापित किया जाएगा। इसका काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। हास ने दीक्षाभूमि जाकर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन