{"_id":"e163f45a8c3a47bc2bd2a540cbc71a64","slug":"no-ban-on-bikini-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोवा में बिकनी पर नहीं लगेगा प्रतिबंध'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गोवा में बिकनी पर नहीं लगेगा प्रतिबंध'
एजेंसी/पणजी
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने अपने ही एक मंत्री की मांग को ठुकराते हुए कहा है कि गोवा के बीच पर बिकनी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। हालांकि पार्रिकर ने यह जरूर कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले राज्य सरकार में पीडब्लूडी मंत्री सुदीन धावलिकर ने गोवा के बीच पर लड़कियों के बिकनी पहनने पर रोक लगाने की मांग की थी।
इस पर पार्रिकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह धावलिकर के निजी विचार है और इस पर उनसे स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।