{"_id":"7ffc8121c0167e071951de6859c78799","slug":"no-animal-surgery-in-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में अब नहीं होगी जानवरों की चीर फाड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एमबीबीएस में अब नहीं होगी जानवरों की चीर फाड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Aug 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एमबीबीएस पाठ्यक्रम में छात्रों को शिक्षा देने के लिए जानवरों की चीर फाड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, एमसीआई के संचालक मंडल ने 23 जुलाई को हुई बैठक में नियमों में जरूरी संशोधन को मंजूरी दे दी है।
बोर्ड ने इस्टेब्लिसमेंट ऑफ मेडिकल कॉलेज रेगुलेशन, 1999 में ‘एनिमल हाउस’ शीर्षक में जो संशोधन किया है, उसके मुताबिक अंतर स्नातक पाठ्यक्रम में शरीर विज्ञान एवं औषधि विज्ञान की पढ़ाई के लिए जरूरी ज्ञान एवं कौशल कंप्यूटर मॉडल्स के जरिए दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सुझाव पर विस्तृत चर्चा के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद यह फैसला अमल में आ जाएगा।
विज्ञापन