{"_id":"8356d158-50f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-action-against-abhijit-mukherjee-over-dented-painted-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राष्ट्रपति के बेटे पर नहीं होगी कोई कार्रवाई'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राष्ट्रपति के बेटे पर नहीं होगी कोई कार्रवाई'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 07:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और सांसद अभिजीत मुखर्जी की ओर से महिलाओं पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर कांग्रेस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि अभिजीत मुखर्जी ने खुद अपनी गलती मानने के साथ ही माफी मांग ली है तो उनके खिलाफ कार्रवाई का सवाल कहां उठता है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यदि कोई अपनी गलती मान लेता है तो उसे सही दिशा दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक न्यूज चैनल से बातचीत में अभिजीत ने दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि छात्राओं के नाम पर रैलियों में सुंदर सुंदर डेंटेड-पेंटेड महिलाएं पहुंच रही हैं। दिल्ली में जो हो रहा है वो गुलाबी क्रांति है, जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेनादेना नहीं है। पहले ये महिलाएं कैंडल लेकर जुलूस निकालती हैं और फिर शाम को डिस्कोथेक में जाती हैं। हम भी छात्र रहे हैं। हमें पता है कि छात्रों को कैसे रहना चाहिए।
विज्ञापन
अभिजीत के इस बयान पर विवाद छिड़ गया। इसके बाद सबसे पहले उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ही उनके इस बयान पर दुख जता दिया। मामला बिगड़ता देख उन्होंने अभिजीत की तरफ से माफी भी मांग ली।
टीवी चैनलों से लेकर सड़कों पर जब विरोध के सुर तेज होने लगे और धरना प्रदर्शन भी होने लगे तो अभिजीत ने भी खुद अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह उन सब से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं उनके बयान से आहत हुई हैं। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।