फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nityananda potency test in bangalore hospital

कड़ी सुरक्षा के बीच नित्यानंद का पौरुष परीक्षण

Mon, 08 Sep 2014 01:01 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
nityananda potency test in bangalore hospital

स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद का पौरुष परीक्षण किया जा रहा है। सीआईडी ने उन्हें रविवार को कस्टडी में ले लिया था। आज उन्हें पौरुष परीक्षण के लिए बंगलुरु स्थित विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


यौन शोषण के आरोपों से घिरे नित्यानंद के पौरुष परीक्षण का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सीआईडी के सूत्रों के मुताबिक, 6 सदस्यों की टीम नित्यानंद का पौरुष परीक्षण कर रही है, जिसमें चार डॉक्टर और दौ लैब असिस्टेंट शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार साल पुराने बलात्कार के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पखवाड़े भर पहले नित्यानंद का पौरुष परीक्षण कराए जाने का आदेश दिया था। उससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी नित्यानंद को पौरुष परीक्षण कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उस आदेश के खिलाफ नित्यानंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने धर्मगुरु की याचिका रद्द कर दी।

2010 में सामने आया था नित्यानंद का सेक्स वीडियो

nityananda potency test in bangalore hospital

2010 में तब सनसनी मच गई थी जब दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल ने एक एक्सक्लूसिव सेक्स वीडियो जारी किया जिसमें एक साधु जैसे दिखने वाले व्य‌क्ति को दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्‍था में दिखाया गया था।

लोग तब चौंक गए जब सीडी में दिखने वाला साधु बंगलौर के परमहंस नित्यानंद निकले। इसके बाद नित्यानंद सुर्खियों में आ गए।

नित्यानंद दुनिया के कई देशों में नित्यानंद ध्यानपीठ चलाते थे। सेक्स वीडियो सामने आने पर स्‍थानीय लोगों ने नित्यानंद ध्यानपीठ पर हमला किया और तोड़फोड़ की। तब ये साधु एकदम से विलेन में तब्‍दील हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed