सद्भावना संदेश लेकर नीतीश पाकिस्तान रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री 10 नवंबर को कायदे आजम के संग्रहालय का भ्रमण करेंगे तथा सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद कायम अली शाह से मुलाकात करेंगे। उसके बाद सिंध और बिहार के अनुभवों पर एक सेमिनार में अपने विचार रखेंगे। वे उसी दिन सिंध एसेंबली के स्पीकर निसार अहमद खुसरो से भी मिलेंगे।
नीतीश कुमार 11 नवंबर को सिंध स्थित मोहनजोदड़ो के पुरातात्विक स्थलों तथा सिंधु नदी के टापू पर स्थित प्रसिद्घ शिव मंदिर साडू बेलों मंदिर का भ्रमण करेंगे और सिंध के गवर्नर इशरातुल एबाद से मिलेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को मुख्यमंत्री पाकिस्तान इंस्टीच्यूट ऑफ लेजिसलेटिव डेवलपमेंट एंड ट्रांसपैरेंसी द्वारा आयोजित परिचर्चा में पाक सांसदों तथा सिविल सोसाइटी के साथ 'बिहार ग्रोथ स्टोरी' पर विचार साझा करेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंजाब और सिंध प्रांत के मुख्यमंत्रियों के न्यौते पर पाकिस्तान जा रहे हैं। 16 नवंबर को पंजाब के गवर्नर लतीफ खान खोसा से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जाने वाले 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में उद्योग मंत्री रेणु कुमारी, कला संस्कृति मंत्री सुखदा पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल हैं।