फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish silent on narendra modi win

मोदी की जीत पर नीतीश ने लगाई चुप्पी

Fri, 21 Dec 2012 09:16 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
nitish silent on narendra modi win

गुजरात में नरेंद्र मोदी के जीत की हैट्रिक लगाने के बाद उन्हें हर ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन होने के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


मोदी की इस ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा प्रतिक्रिया मांगने पर भी कुमार ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। वे मीडिया कर्मियों के सवाल को नजरअंदाज कर एक कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए। बृहस्पतिवार की शाम को भी कुमार ने इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन


मोदी की जीत के बारे में बार-बार सवाल करने पर अंत में कुमार ने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत के लिए वे मीडिया को अलग से बुलाएंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के प्रमुख घटक दल जद(यू) के वरिष्ठ नेता की इस चुप्पी की वजह से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बिहार के भाजपा नेताओं ने कुमार के इस रवैये पर नाखुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की जीत पर कुमार की चुप्पी के बारे में पूछे जाने पर राज्य भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि किसी की जीत पर बधाई देना परंपरा है, लेकिन मेरी समझ में नहीं आता की नीतीश कुमार को इस परंपरा को निभाने में क्या परेशानी है। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर कई बार मोदी को भाजपा के पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed