फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish should sacked bhim singh says bjp

'माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, मंत्री को बर्खास्त करें नीतीश'

Thu, 08 Aug 2013 09:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
nitish should sacked bhim singh says bjp

भाजपा ने सेना के जवानों की शहादत पर विवादित बयान देने वाले बिहार के मंत्री भीम सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। इस विवादित बयान को लेकर संसद में भी नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन


जदयू सरकार के इस मंत्री ने कहा था कि व्यक्ति शहीद होने के लिए ही सेना में भर्ती होते हैं।

लोकसभा में आरजेडी के प्रभुनाथ सिंह ने यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शहीदों का अपमान किया है, शहीद जवानों की अंतिम संस्कार के मौके पर सरकार का कोई भी मंत्री वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


भाजपा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बौद्ध गया कांड और मिड डे मील मामले में भी जदयू के नेता विवादित बयान देकर बिहार का नाम बदनाम करते रहे हैं। अब एक मंत्री ने विवादित बयान देकर शहीदों का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अपने मंत्री के विवादित बयान पर मुख्यमंत्री की माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। उस मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed