फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish Say, I am not in race for PM's post

मैं प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं: नीतीश

Fri, 07 Dec 2012 08:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 08:40 AM IST
विज्ञापन
nitish Say, I am not in race for PM's post
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो कभी भी प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं रहे और न ही कभी प्रधानमंत्री बनने का सपना ही देखते हैं। उन्होंन स्पष्ट किया कि वह इस होड़ में नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने साफ-साफ कहा कि गठबंधन के दौर में प्रधानमंत्री किसी बड़े दल का ही होना चाहिए और वह मनोनीत नहीं बल्कि मजबूत नेता होना चाहिए।

बकौल नीतीश, मैं प्रधानमंत्री पद का सपना नहीं देखता हूं। मौजूदा राजनीति गठबंधन आधारित है और यह दौर बना रहेगा। एक पार्टी की सरकार नहीं बनेगी और प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी बड़े दल को ही संभालनी चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है एनडीए घटक दल जद (यू) जहां एक ओर प्रधानमंत्री पद के लिए गोल-गोल बातें कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की बात हो रही है, वही कांग्रेस में राहुल गांधी को लेकर चर्चा है। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नीतीश ने अभी किसी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की कोई घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद महत्वपूर्ण है, अत: जो नेता हो वही जिम्मेदारी संभाले न कि किसी दूसरे को इस पद के लिये नामित किया जाए, क्योंकि शक्ति का दो केंद्र नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed