फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish's swearing on 20 November.

20 को नीतीश की ताजपोशी, 36 मंत्री लेंगे शपथ!

Wed, 11 Nov 2015 12:53 PM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
Nitish's swearing on 20 November.

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह महागठबंधन की जीत की तरह ही मेगा शो होगा। इसमें राजनेता, कारोबारी, समाजसेवी और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होंगे।

विज्ञापन


नीतीश कुमार के साथ 36 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा में 80 विधायक के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि 71 विधायकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरी बड़ी पार्टी है। इसके अलावा कांग्रेस के 27 विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह के बहाने देश की भावी राजनीति की तस्वीर खींची जाएगी। नए समीकरण को भी तलाशा जाएगा।

दिखेगी देश की भावी राजनीति की तस्वीर

Nitish's swearing on 20 November.

नीतीश कुमार और लालू इस मौके का इस्तेमाल भाजपा के खिलाफ एक निर्णायक मोर्चाबंदी की शुरुआत के रूप में करना चाहते हैं। यही कारण है कि समारोह में बड़े पैमाने पर राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

पटना के आयुक्त आनंद किशोर की माने तो गांधी मैदान का मुख्य मंच का आकार बड़ा किया जा रहा है। आकार के हिसाब से यह देश का सबसे बड़ा मंच होगा, जिस पर 20 नवंबर को देश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

जानकारों का मानना है कि अब लालू और नीतीश 2019 की लड़ाई के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में इसका आगाज दिख सकता है। नीतीश पहले ही कह चुके हैं कि बिहार का जनादेश देश में एक मजबूत विकल्प का जनादेश है।

एनडीए के पुराने घटकों को भी न्योता

Nitish's swearing on 20 November.

लालू जनांदोलन के माध्यम से दिल्ली पर चढ़ाई की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में इस समारोह को तीसरी शक्ति के लिए संभावना तलाशने के रूप में भी देखा जा रहा है। यही वजह है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राजग के कुछ घटक दलों को भी न्योता भेजे जाने की सूचना है।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को न्योता भेजा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार एनडीए के पुराने सहयोगी डीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाना चाहते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और हरियाणा के नेता अभय चौटाला को भी न्योता जाने की बात कही जा रही है।

शपथ ग्रहण के लिए तैयार हो रहा गांधी मैदान

Nitish's swearing on 20 November.

नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नीतीश कुमार पांचवीं बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। 2010 में जीत के बाद भी नीतीश ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में ही शपथ ली थी।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकें भी हो चुकी हैं। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होगा। पटना के गांधी मैदान में नीतीश के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

डीआईजी समेत कई अधिकारी गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने तीन मार्च 2000, 24 नवंबर 2005, 26 नवंबर 2010 और 22 फरवरी 2015 को सीएम पद की शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed