फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'nitish's party got wild after divorce'

'भाजपा से तलाक के बाद पगला गए नीतीश'

Tue, 25 Feb 2014 04:47 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
'nitish's party got wild after divorce'

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल में पड़ी फूट से लालू प्रसाद यादव भड़क गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के 13 विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर पर लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


राजनीति की पाठशाला एक साथ पढ़ने वाले लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को घटिया करार दिया है। लालू ने कहा कि भाजपा से तलाक होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बौखला गए हैं और उनके विधायकों को तोड़ने में जुटे हैं।

विज्ञापन

घटिया राजनीति करते नीतीश कुमार

'nitish's party got wild after divorce'
लालू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतिश कुमार ‌पगला गए हैं। घटिया राजनीति कर रहे हैं। हमारे एमएलए और नेताओं पर डोरे डाल रहे हैं। उन्हें तमाम तरीके के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।

लोजपा के एक नेता और रामविलास पासवान के लड़के चिराग पासवान के मोदी को क्लीन चिट देने पर लालू ने कहा कि रामविलास पासवान को धर्मनिरपेक्ष ताकतों का मजबूत करने के लिए हमारे साथ आना चाहिए।

लालू ने कहा हमने रघुनाथ झा और प्रेम गुप्ता को रामविलास पासवान से बात करने के लिए भेजा था लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

क्या विधानसभा अध्यक्ष ने खेला खेल?

'nitish's party got wild after divorce'

लालू ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पर भी पक्षपात के आरोप लगाए हैं। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है। अमेरिका में वाटरगेट हुआ था, उसी तरह का यह कांड भी है। लालू ने आरोप लगया कि ये आदमी जमीन में दब गया है।

लालू की पत्‍नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की बैठक भी हो रही है। इस बैठक में 13 में से 9 विधायक पहुंचे हैं, जिनके टूटने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed