{"_id":"15e144b8-0591-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"nitish-rattled-by-protest-at-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश की सभा में हंगामा, दिखाई चप्पल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश की सभा में हंगामा, दिखाई चप्पल
मधुबनी/एजेंसी
Updated Sun, 23 Sep 2012 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी जिले में आयोजित एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक व्यक्ति ने हवा में चप्पल दिखाई लेकिन पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार नीतीश अधिकार यात्रा के दौरान मधुबनी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में अपनी नौकरी को स्थाई करने की मांग को लेकर कुछ शिक्षक अचानक हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों के बीच से एक व्यक्ति ने हवा में अपनी चप्पल लहराकर नीतीश को दिखाई।
इस घटना को एक इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल ने अपने कैमरे में कैद किया है। हालांकि एसपी सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की सभा के दौरान ऐसी किसी घटना के होने से साफ इनकार किया है। कुमार ने कहा कि आप फुटेज में देख सकते हैं कि जब यह घटना हुई उस समय प्रदर्शनकारी कैमरे की ओर देख रहे थे।
विज्ञापन
इसके पहले मुख्यमंत्री अपना भाषण समाप्त कर सभा से जा चुके थे। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल द्वारा दिखाया जा रहा फुटेज पूरी तरह से मनगढ़ंत है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही शनिवार को कानपुर में केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के काफिले पर भी कुछ लोगों ने चप्पल फेंकी थी। इसके पहले भी केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम समेत अन्य कई नेताओं पर जूता फेंकने की घटना घट चुकी है।