फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish mocks bjp for modi pitch

नीतीश ने उड़ाया भाजपा के नारे का मजाक, क्या-क्या कहा?

Wed, 23 Apr 2014 05:47 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
nitish mocks bjp for modi pitch

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के ‘मजबूत नेतृत्व में मजबूत भारत’ के नारे का मखौल उड़ाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है जब करोड़ों मुसलमान भाजपा के नेता के नाम से ही डर जाते हैं तो मजबूत भारत का सपना कैसे पूरा हो सकता है।

नीतीश ने भागलपुर में अल्पसंख्यक बहुल इलाके की एक चुनावी रैली में कहा कि भारत जैसा देश पनडुब्बियों, मिसाइल या बम की तादाद बढ़ा कर मजबूत नहीं हो सकता। यह देश मजबूत होगा इसमें मौजूद एकता और विविधता को बढ़ा कर।

'भाजपा नेता के नाम से ही डर जाते हैं करोड़ों मुसलमान'

nitish mocks bjp for modi pitch

नीतीश ने कहा कि भारत विविधता से भरा है जहां लोग अलग-अलग धर्म का पालन करते हैं। तमाम भाषाएं बोलते हैं और असमान भौगोलिक इलाकों में रहते हैं।

उन्होंने कहा ‌कि जब करोड़ों मुसलमान एक पार्टी के नेता से डर जाएं तो भारत कैसे मजबूत होगा। एक नेता जो देश को एक नहीं रख सकता है वह इसका भला भी नहीं कर सकता।

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश ने लोगों को भाजपा से अलग होने की वजह भी समझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अटल बिहारी के रास्ते से भटक गई है भाजपा'

nitish mocks bjp for modi pitch

नीतीश ने कहा, जब हमने महसूस किया है कि भाजपा अब एक नए अवतार ले चुकी है और यह अटल बिहारी वाजपेयी के रास्ते से भटक कर अयोध्या में मंदिर बनाने के मुद्दे की ओर जा रही है तो गठबंधन से अलग होने का फैसला किया गया।

नीतीश ने कहा कि भाजपा अब जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए संविधान की धारा 370 को हटाने की बात कर रही है। ऐसे हालात में जनता दल (यूनाइटेड) को भाजपा का साथ छोड़ना ही था।

भागलपुर में 24 अप्रैल को मतदान होगा। यहां भाजपा के शाहनवाज हुसैन, जनता दल के अबू कैसर और राष्ट्रीय जनता दल के बुल्लो मंडल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

विज्ञापन

पवार ने फिर साधा मोदी पर निशाना

nitish mocks bjp for modi pitch

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हाथों में सत्ता सौंपना भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर अशगुन है क्योंकि मोदी के हाथों हम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं का तिरस्कार देख चुके हैं।

पवार को मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत नारे पर भी सख्त ऐतराज है। उनका कहना है कि नेहरू गांधी परिवार भारत की एकता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधि है।

पवार ने एक बार फिर मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर से की। उन्होंने कहा कि हमने हिटलर को देखा है, वह लोकतांत्रिक ढांचे से चुना गया था। उसने सारी सत्ता अपने पास केंद्रित कर ली और इसका दुष्परिणाम बाद में जनता को भुगतना पड़ा। आज इसका ज्वलंत उदाहरण भाजपा में आडवाणी, जोशी और जसवंत सिंह को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed