{"_id":"9ddbf522-2907-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-to-visit-mohammad-ali-jinnah-tomb-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना की मजार पर जाएंगे नीतीश कुमार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिन्ना की मजार पर जाएंगे नीतीश कुमार
पटना/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी एक हफ्ते की पाकिस्तान यात्रा के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर जाएंगे। साथ ही वह एमक्यूएम पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधान सचिव कैबिनेट रविकांत ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुताहिद कौमी मूवमेंट पार्टी (एमक्यूएम) को बिहार के प्रवासी मुसलिमों का समर्थन हासिल है। रविकांत ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ से बैठक अभी तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 12 सदस्यीय शिष्टमंडल 9 से 16 नवंबर तक पाक यात्रा पर होगा। उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण पंजाब व सिंध प्रांत के मुख्यमंत्रियों ने दिया था। अपनी यात्रा के दौरान नीतीश डेरा साहेब गुरुद्वारे में भी मत्था टेकने के अलावा महाराजा रंजीत सिंह की समाधि पर भी जाएंगे। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 2003 में पाकिस्तान यात्रा पर जा चुके हैं।
विज्ञापन