फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish Kumar submits resignation to Governor of Bihar

महागठबंधन ने नीतीश को चुना नेता, 20 को शपथ

Sat, 14 Nov 2015 05:54 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar submits resignation to Governor of Bihar

महागठबंधन विधायक दल के नेता नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ लेने का न्योता मिला है। राज्यपाल ने उन्हें औपचारिक तौर पर न्योता दिया है। 20 तारीख को दोपहर दो बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल से न्योता मिलने के बाद नीतीश कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में तमाम दलों के नेताओं को बुलाया जाएगा। मंत्रिमंडल के बारे में नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें महागठबंधन के सभी दलों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। राज्य कैबिनेट की आखिरी बैठक में वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई जिसे मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ स्वीकार कर लिया। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के लिए यह वैधानिक कदम जरूरी था।
विज्ञापन

 

लालू चुनेंगे राजद का नेता

Nitish Kumar submits resignation to Governor of Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव में 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी राजद का विधानमंडल में नेता कौन होगा, इसको लेकर अभी संशय बरकरार है। फिलहाल पार्टी ने महागठबंधन का सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार को मानते हुए उनका नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को राजधानी में हुई विधायक दल की बैठक में लालू प्रसाद को राजद विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है और वह एक दो दिनों में इसकी घोषणा करेंगे।


बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया है। इसके लिए विधानमंडल दल ने प्रस्ताव पारित किया। वहीं, दूसरी ओर राजद विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत किया गया है। हालांकि लालू ने यह नहीं बताया कि वह नाम का एलान कब करेंगे।बैठक में महागठबंधन के काम के एजेंडे पर भी चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed