{"_id":"64582c4a-e6d9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-reacts-on-serial-blasts-in-mahabodhi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महाबोधि मंदिर की बढ़ेगी सुरक्षा, एनआईए करेगी जांच'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'महाबोधि मंदिर की बढ़ेगी सुरक्षा, एनआईए करेगी जांच'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाबोधि मंदिर पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
घटना स्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं उनको ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें कडी़ से कडी़ सजा दी जाएगी। उन लोगों का मकसद समाज में भेद पैदा करना है।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 8 सीरियल धमाके
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमें इस घटना का दुख है। इसमें दो लोग घायल हुए हैं, उनसे मुलाकात की है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनआईए की टीम भी यहां पहुंच रही है। सभी सुरक्षा अधिकारी मामले की समीक्षा करेंगे।'
महाबोधि ब्लास्टः अलर्ट के बावजूद क्यों हुई चूक?
एनआईए करेगी जांच
मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस हमले में कौन-कौन शामिल है और इसके पीछे किस संगठन का हाथ है इसकी जांच एनआईए करेगी। मैंने पहले भी सुरक्षा अधिकारियों से मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी, अब भी कही है।'
तस्वीरों में देखिए बोधगया का महाबोधि मंदिर
मंदिर की सुरक्षा में चूक पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वह मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपने की मांग करेंगे। साथ ही सुरक्षा के और उपाय अपनाए जाएंगे।
धमाकों के बाद नीतीश पर विपक्ष का हमला
उन्होंने सुरक्षा जांच के बाद जल्द से जल्द मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की बात भी कही।
महाबोधि मंदिर पर हमले का भटकल कनेक्शन
गौरतलब है कि रविवार सुबह महाबोधि मंदिर परिसर में हुए आठ बम धमाकों में पांच लोग जख्मी हो गए थे।