फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish kumar rally in delhi

बिहार के रंग में रंगा रामलीला मैदान

Sun, 17 Mar 2013 09:16 PM IST
भरत पांडेय/नई दिल्ली
भरत पांडेय/नई दिल्ली Updated Sun, 17 Mar 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar rally in delhi

जनता दल यूनाइटेड की अधिकार रैली की ताकत दिल्ली में रहने वाले बिहारवासी बने।

विज्ञापन


हजारों की तादाद में लोग न सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाषण सुनने बल्कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में पहुंचे।

अपने प्रदेश के लिए कुछ करने से बेहतर रैली में भागीदारी कर योगदान देना ही इन लोगों ने मुनासिब समझा।

दिल्ली का रामलीला मैदान पूरी तरह से बिहार के रंग में रंग गया।

देखें रैली की तस्वीरें

जिधर देखो उधर बिहार के बक्सर, आरा, छपरा, सीवान, नालंदा, मोतीहारी, सीतामढ़ी सहित विभिन्न जिलों से आए लोग और पार्टी कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। हाथ में जदयू का झंडा और सिर पर टोपी। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर से करीब दस हजार लोग पदयात्रा करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन


इसी तरह से पूर्वांचल बहुल संगम बिहार, बदरपुर, बुराडी, मुकुंदपुर, जहांगीरपुरी, मंगोलपुरी, वजीराबाद गांव, पालम, नजफगढ़, शास्त्री पार्क सहित दर्जनों कॉलोनियों से भी काफी संख्या में लोगों ने रैली में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बिहार से आकर इन कॉलोनियों में डेरा डाले हुए लोग भी शामिल थे। सबसे अधिक ऐसे बिहारवासियों की भी तादाद थी, जो अपने घर से सफर तय कर रामलीला मैदान पहुंचे थे।

नीतीश की रैली का दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों के अलावा बिहार से जुड़े अनेक सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने भी रामलीला मैदान पहुंचकर समर्थन किया।

पूर्वांचल महासंघ, बिहार महासंघ समेत दर्जनों संगठन के पदाधिकारी रैली में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हुंकार भरी।

दिल्ली में बिहार के कई संगठनों से जुड़े व जदयू नेता मिथिलेश प्रसाद, पवन सिंह और बलराम चौधरी ने बताया कि दिल्ली में जदयू का सांगठनिक ढांचा अधिक मजबूत न होने के बावजूद भी दिल्ली के बिहारवासियों ने काफी समर्थन जोरदार समर्थन किया।


जदयू की सांसद मीना सिंह और जदयू के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अली अनवर ने बताया कि अधिकार रैली में बिहार के अलावा दिल्ली में रहने वाले प्रदेशवासियों की अच्छी भागीदारी रही।

रामलीला मैदान में यह रैली अपने मकसद में पूरी तरह से सफल रही। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में इतनी तादाद में लोग उमड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed