{"_id":"d1ae86620bb9c373de47f407086a548f","slug":"nitish-kumar-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर बोले नीतीश: विनाश काले विपरीत बुद्धि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा पर बोले नीतीश: विनाश काले विपरीत बुद्धि
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी को अगले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी की ताजपोशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा विनाश के रास्ते पर है। देश एक विभाजनकारी चेहरे को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
शनिवार को नीतीश ने भाजपा के फैसले को ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ करार दिया। राजग से 17 साल के रिश्ते के बाद हुए अलगाव पर नीतीश ने कहा कि भगवा पार्टी विपक्षी एकता के खिलाफ काम कर रही थी।
विज्ञापन
जब वक्त था कि यूपीए सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को तेल के दामों में बढ़ोतरी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर एकजुट होने का, तब भाजपा अलग ही एजेंडे पर काम करने लगी।
विज्ञापन
मोदी की उम्मीदवारी के फैसले पर पार्टी में अलग-थलग पड़े वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के मामले में नीतीश ने कहा कि भाजपा में बुजुर्गों का कोई सम्मान नहीं है।