{"_id":"53946cec-a445-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-not-our-pm-candidate-jd-u","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से दोस्ती लेकिन मोदी मंजूर नहीं: जेडीयू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा से दोस्ती लेकिन मोदी मंजूर नहीं: जेडीयू
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यूनाइटेड) को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के महासमर में एनडीए के पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर मंजूर नहीं हैं।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी भाजपा के साथ अपनी वर्षों पुरानी दोस्ती बदस्तूर जारी रखेगी। पार्टी ने यह भी साफ कर दिया कि वह कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। एनडीए के दूसरे सबसे बड़े दल जदयू के तेवरों को देखते हुए यह साफ हो गया कि मोदी को लेकर एनडीए के अंदर सियासी घमासान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिहार की सियासी मजबूरी के चलते जदयू भाजपा के साथ गठबंधन तो जारी रखेगा लेकिन मोदी की केंद्र में नई भूमिका से वह सहमत नहीं है। दिल्ली में पार्टी की कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक के बाद पार्टी ने बगैर मोदी का नाम लिए दो टूक कहा कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिससे उसकी सेक्युलर छवि पर गलत असर पड़े।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से पीएम पद के अघोषित उम्मीदवार मोदी को तो जदयू ने गुजरात दंगों का आईना तक दिखा दिया। पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि 2002 के गुजरात दंगों को रोकने में मोदी नाकाम रहे थे। जदयू ने इससे भाजपा को साफ संदेश दे दिया है कि उसे पीएम पद के प्रत्याशी के लिए सेक्युलर छवि का नेता चाहिए।
रविवार को पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव में इसका जिक्र हो सकता है। हालांकि उम्मीदवार का नाम घोषित करने को लेकर जदयू जल्दबाजी में नहीं दिख रहा है। त्यागी ने कहा कि भाजपा को इसके लिए सात-आठ माह का समय दिया जा सकता है। जदयू की नजर अब भाजपा संसदीय बोर्ड के फैसले पर रहेगी।
कांग्रेस के साथ जाने की अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी ने कहा है कि उसे चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, देवगौड़ा व गुजराल सरकारों का इतिहास याद है। त्यागी ने कांग्रेस को ‘दुश्मन’ पार्टी तक कह डाला। भाजपा के लिए यही दो बातें राहत वाली हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक का उदाहरण देकर जदयू ने भाजपा पर निशाना भी साधा और आरोप लगाया कि इन राज्यों में भाजपा ने जदयू को हाशिए पर डाल दिया। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष शरद यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं।
नीतीश पीएम पद के उम्मीदवार नहीं
जदयू ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा ले रहे नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष शरद यादव रविवार को अपनी बात रखेंगे। नीतीश की पीएम पद की उम्मीदवारी पर पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने साफ तौर पर कहा कि वे उम्मीदवार नहीं हैं। हालांकि जदयू में एक वर्ग ऐसा भी है जो केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार भी संभावना बनने पर नीतीश का नाम आगे बढ़ाता रहा है।
नीतीश ने की राजनाथ से मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारों के मुताबिक, इस दौरान दोनों नेताओं ने अगले लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर चर्चा की। नीतीश शनिवार से यहां पर शुरू हुई जदयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हैं।
बैठक में जदयू के विभिन्न प्रदेश प्रमुखों ने भाजपा द्वारा पार्टी को दरकिनार किए जाने की शिकायत की। डिनर के दौरान नीतीश और भाजपा अध्यक्ष ने दोनों पार्टियों के बीच सहयोग बढ़ाने के मसले पर भी चर्चा की। नीतीश के साथ पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी भी मौजूद थे। कुमार और सिंह ने एनडीए में अन्य पार्टियों को शामिल किए जाने की योजना पर भी बात की।