फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish Kumar is on target of opposition on extortion issue

रंगदारी मामले में विपक्ष के निशाने पर नीतीश कुमार

Mon, 29 Oct 2012 09:43 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Mon, 29 Oct 2012 09:43 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar is on target of opposition on extortion issue

अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला द्वारा रंगदारी मांगने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। हालांकि उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा जताया है। डीएम की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुन्ना ने फोन कर एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कॉलेज के निदेशक से मिलने के बाद कहा, ‘यह एनडीए सरकार का असली चेहरा है, जिसमें जेडीयू वरिष्ठ साझेदार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर कहते हैं कि आरजेडी के 15 साल के राज में उद्योगपतियों ने बिहार से पलायन किया है। लेकिन अब उनके राज में क्या हो रहा है।’
विज्ञापन


भाकपा (माले) ने भी इस घटना की निंदा की है। हालांकि नीतीश ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘बिहार में नियम कानून सभी के लिए बराबर हैं और किसी भी गलत काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पर विश्वास करें, जांच चल रही है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed