फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish Kumar invited Uddhav Thackerey in his swearing ceremony

नीतीश ने उद्धव को भेजा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता

Tue, 17 Nov 2015 04:50 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:50 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar invited Uddhav Thackerey in his swearing ceremony

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी न्योता भेजा है। नीतीश ने मातोश्री फोन कर उद्धव को न्योता दिया। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना आने में असमर्थता जताई लेकिन दिसंबर में मुलाकात का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


आगामी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को मात देते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन


लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को भारी बहुमत मिलने पर उद्धव ठाकरे ने उन्हें जीत की बधाई दी थी। समझा जा रहा है कि इसीलिए शपथ ग्रहण समारोह के अतिथियों की सूची में उद्धव ठाकरे का नाम भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed