फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish kumar give answer to protestors

धक्का-मुक्की करने वालों को नीतीश ने कहा धन्यवाद

Sat, 08 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar give answer to protestors

सियासी दलों के बीच उभर रहे तल्ख तेवरों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीगीरी का प्रदर्शन कर विरोधियों के सामने नजीर पेश की है।

विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान हुए हंगामे से बिना विचलित हुए नीतीश ने भाषण जारी रखा और कहा कि उन तमाम लोगों को जो सिर्फ यहां हंगामा करने की नीयत से आए थे, धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम बिहार बनाने का काम कर रहे हैं और आप सभी से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। चुनावी बेला में उन्होंने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग करते हुए पीएम मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा कार्यक्रम अच्छे तरीके से हुआ

nitish kumar give answer to protestors

पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान की काट में नीतीश ने कहा कि बिहार का अतीत गौरवशाली रहा है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा मचाने वालों को शुभकामनाएं दी।

विरोध प्रदर्शन पर विजय चौधरी ने कहा कि हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से हुआ। यहां आयोजित बिहार फाउंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहारियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने गृह राज्य के लिए कुछ करना चाहता है तो हम उसका खुले दिल से स्वागत करते हैं। नीतीश जब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पप्पू यादव ने ली जिम्मेदारी

nitish kumar give answer to protestors

हंगामा करने वाले भागलपुर दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नीतीश के खिलाफ पर्चे दिखाते हुए कुछ लोगों ने उनके खिलाफ हाय हाय के नारे भी लगाए।

हालांकि राजद से बाहर किए जाने के बाद अपनी पार्टी बनाने वाले लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए विरोध की जिम्मेदारी ली है।

यादव ने कहा कि विरोध करने वाले उनके लोग थे और भविष्य में भी नीतीश का विरोध होता रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई सियासी गहमागहमी कड़वाहट के निचले स्तर की ओर जाती दिख रही है।

यह नीतीश का नया चेहरा

nitish kumar give answer to protestors

एक तरफ दिल्ली में नीतीश के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने हंगामा किया तो बिहार के गया में मोदी की रैली से एक दिन पहले पोस्टर फाड़े गए हैं।

इन घटनाओं की वजह से दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पोस्टर फाड़ने की घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि एक तानाशाह के रूप में नीतीश का यह नया चेहरा है।

उन्होंने कहा कि हम नीतीश शासन में और क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश खुद को पूरा बिहार न समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed