फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish invited narendra modi for swearing in ceremony

शपथ ग्रहण के लिए नीतीश ने किया फोन

Wed, 18 Nov 2015 07:54 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
nitish invited narendra modi for swearing in ceremony

नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्योता भेजा है। यह न्योता नीतीश ने आज यानी बुधवार को सुबह फोन करके दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में महागठबंधन की जीत पर उन्हें बधाई भी दी।

विज्ञापन


हालांकि, पीएम मोदी नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाएंगे। उनके बदले वैंकया नायडू और राजीव प्रताप रूड़ी नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।

नीतीश 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को मात देते हुए लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में जीत का परचम लहराया है।

विज्ञापन

इन्हें पहले ही दे चुके हैं न्योता

nitish invited narendra modi for swearing in ceremony

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी न्योता भेजा है। नीतीश ने मातोश्री फोन कर उद्धव को न्योता दिया। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना आने में असमर्थता जताई है, लेकिन दिसंबर में मुलाकात का भरोसा दिया है।

नीतीश ने सोमवार को खुद फोन कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। ममता ने नीतीश के न्योते को स्वीकार कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने इसकी जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी के उक्त समारोह में जाने की स्थिति में वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती हैं।

अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल ने इस न्योते को स्वीकार भी कर लिया है। इस समारोह में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को भी बुलावा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed