Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish has lost confidence of the people

जनता का भरोसा खो चुके हैं नीतीशः काटजू

Sat, 20 Oct 2012 10:37 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Oct 2012 10:37 AM IST
विज्ञापन
Nitish has lost confidence of the people

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों का भरोसा खो चुके हैं, जिसके कारण उनकी अधिकार यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों के प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन


काटजू ने यहां एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। लोगों का भरोसा उन पर से उठ चुका है। इसलिए अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग अधिकार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि सत्ता में आने के बाद सात वर्ष के कार्यकाल में वह विकास, रोजगार और बिजली उपलब्ध कराने के अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन इतने जोरदार हुए कि मुख्यमंत्री को अपनी अधिकार यात्रा बीच में ही समाप्त करनी पड़ी। मुख्यमंत्री की सभाओं में आम लोगों से अधिक संख्या पुलिसकर्मियों की थी। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती इस बात का संकेत है कि जिस जनता ने नीतीश कुमार को दोबारा सत्ता में लाया वह उसी से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed