फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish gave come back offer to bjp leaders

नीतीश का भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में लौटने का ऑफर

Tue, 06 Aug 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
nitish gave come back offer to bjp leaders

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से हटाए गए भाजपा नेताओं को माफी मांगकर वापस आने का ऑफर दिया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर एनडीए से अलग होने के अपने फैसले को सही ठहराया है।

विज्ञापन


पटना में 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।

नीतीश ने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल उनका है वे जब चाहेंगे इसका विस्तार करेंगे। जो लोग छोड़ कर गए हैं अगर उनका कोई काम बचा है तो वे माफी मांगकर वापस आ जाएं। दो महीने में जो भी अनाप-शनाप बोला है माफ कर देंगे।
विज्ञापन


साथ ही नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) से अलग होने के अपने फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि हाल के दिनों में जो हो रहा है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि उनका निर्णय सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में हुए बदलाव और नरेंद्र मोदी के बढ़ते कद के चलते राजग से अलग होने का फैसला मैंने पिछले साल ही ले लिया था जिसे बाद में घोषित किया।

शत्रुघ्न देते हैं बेबाक राय
नीतीश ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेहिचक राय देने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिन्हा विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं और यह एक स्वस्थ परंपरा है।


शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ समय पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया था और नीतीश को पीएम मैटीरियल कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed