{"_id":"be2dd920-7453-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-for-announcement-of-pm-candidate-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनाव से पहले हो पीएम के उम्मीदवार का ऐलान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'चुनाव से पहले हो पीएम के उम्मीदवार का ऐलान'
पटना/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजग के पीएम पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर बहस जारी है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान चुनाव से पूर्व किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन राजग के सभी घटक दलों की बैठक में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा चुनाव से पूर्व किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि हां ऐसा ही किया जाना चाहिए। वैसे नीतीश ने इस बात से इंकार कर दिया कि वह हमेशा से कहते रहे हैं कि पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा चुनाव से एक साल पहले की जानी चाहिए।
विज्ञापन
जद-यू नेता कुमार ने कहा कि मैंने पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा के लिए कभी समय सीमा की बात नहीं की। मुख्यमंत्री ने जद-यू अध्यक्ष शरद यादव के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला गठबंधन के घटक दलों की बैठक में किया जाना चाहिए। साथ ही कुमार ने मीडिया को सुझाव दिया कि वह इस मामले को नेताओं पर छोड़ दे। उन्होंने कहा कि मीडिया को हर दिन इसी मुद्दे पर सवाल नहीं पूछना चाहिए।
विज्ञापन