{"_id":"132b573a-1ae6-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-counterattack-on-markendeya-katju","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालनेमी की तरह राज्य पर मंडरा रहे कुछ लोग: नीतीश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कालनेमी की तरह राज्य पर मंडरा रहे कुछ लोग: नीतीश
पटना/एजेंसी
Updated Sun, 21 Oct 2012 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मार्कंडेय काट्जू पर पलटवार कर दिया। नीतीश ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि राज्य के जोशीले माहौल को नीरस बनाने के लिए कुछ लोग रामायण के कालनेमी की तरह घूमते रहते हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को काट्जू ने नीतीश की तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन
नीतीश ने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। यहां प्रगति का माहौल बन रहा है। लेकिन कुछ लोग राज्य पर रामायण के कालनेमी की तरह मंडरा रहे हैं, ताकि उत्साह का माहौल ठंडा पड़ जाए। ये लोग अचानक प्रकट होते हैं और उपदेश देने के बाद गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब हनुमानजी लक्ष्मण के लिए संजीवनी लेने जा रहे थे, तब कालनेमी ने उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की थी। मीडिया की ओर से जब उनसे काट्जू की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि काट्जू एक बड़ी शख्सियत हैं, उनके बारे में मैं क्या बोल सकता हूं।
विज्ञापन
मालूम हो कि काट्जू ने शुक्रवार को कहा था कि नीतीश बिहार के लोगों के बीच अपनी भरोसा खो चुके हैं। उनकी अधिकार यात्रा के दौरान लोगों के विरोध प्रदर्शन से भी यह बात साफ हो चुकी है। अब नीतीश लोगों का सामना करने से भी डरने लगे हैं। नीतीश को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं, जिससे साफ है कि विकास और रोजगार देने के वादे पूरे नहीं करने से लोग उनसे बेहद नाराज हैं।