फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish continues veiled attack on Modi

देश को बांटने वाले नेता की जरूरत नहीं: नीतीश

Fri, 21 Jun 2013 08:14 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Fri, 21 Jun 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
Nitish continues veiled attack on Modi

एनडीए से अलग होने के कुछ दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा है कि आज देश को बांटने वाले नेता की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


देश चाह रहा है कि उसे लोगों में एकजुटता बनाए रखने वाला नेता मिले। जो पारस्परिक सामंजस्य से सबको साथ लेकर चलने वाला हो।

कुमार ने कहा कि भाजपा आज गठबंधन टूटने के बाद उन पर विश्वासघात का आरोप लगा रही है लेकिन वह स्वयं अपने द्वारा किए गए वादे भूल गई है।

एनडीए के गठबंधन के समय ही राम मंदिर मुद्दा, कश्मीर में धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे संवेदनशील मुद्दों को अलग रखने की बात कही गई थी।

भाजपा ऐसे मसलों से दूर नहीं होना चाहती थी तो हमने उसका साथ नहीं दिया।

हमने भाजपा को पहले ही बता दिया था कि ऐसे नेता को प्रोजेक्ट नहीं किया जाए जिससे गठबंधन की एकता पर खतरा हो। हमारी मांग के बाद भी भाजपा ने इसे अनसुना किया और अब हमारे अलग होने की आलोचना कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मोदी को भाजपा ने 2014 के आम चुनाव के लिए अपनी चुनाव समिति का प्रमुख बनाया है। जिसके बाद जनता दल यू भाजपा से अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ कर एनडीए से अलग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि भाजपा में अब व्यक्तिवाद का चलन बढ़ गया है। लेकिन लोग जानते हैं कि भाजपा की इस मंशा के पीछे असलियत क्या है।

कुमार ने कहा कि विकसित राज्य गुजरात के विकास मॉडल को पूरे देश के लिए उचित नहीं ठहराया जा सकता। देश में आज भी अधिकांश इलाके पिछड़े हैं जहां विकास के लिए काफी सघनता से प्रयास करना होगा।


कुमार ने गठबंधन की एकता कायम रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता दल यू ने हमेशा से हिंदुत्व का विरोध किया है।

कुमार कहते हैं कि उनके मन में प्रधानमंत्री बनने की जरा भी महत्वाकांक्षा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed